Mission 100/100

Complete Roadmap from 0 to Hero

Exam Room Strategy
  • 15 Minutes Reading Time
    शुरुआत के 15 मिनट में पेन न चलाएं। उन सवालों को चुनें जो आपको 100% आते हैं और पहले उन्हीं को हल करने का प्लान बनाएं।
  • Attempt Sequence
    हमेशा Section D (5 Marks) या Section E (Case Study) से शुरू करें। बड़े नंबर वाले सवाल पहले करने से कॉन्फिडेंस बढ़ता है।
  • Step Marking is Real
    अगर फाइनल आंसर नहीं आ रहा, तो काटें नहीं! जितना फार्मूला और स्टेप्स लिखे हैं, उनके नंबर जरूर मिलेंगे।
Pro Presentation Tips
  • Rough Work Margin
    शीट के Right Side में एक चौड़ा मार्जिन खींचें और ऊपर "Rough Work" लिखें। कैलकुलेशन वहीं करें, सवाल के बीच में नहीं।
  • Box the Answer
    अपने फाइनल उत्तर को हमेशा एक बॉक्स में डालें (e.g., [ x = 5 ]). एग्जामिनर की नज़र सीधे वहीं जाती है।
  • Leave Space
    हर उत्तर ख़त्म होने के बाद कम से कम 2 लाइनें खाली छोड़ें, फिर अगला सवाल शुरू करें।
Chapter Hacks
  • Trigonometry
    अगर सवाल समझ न आए, तो सबको sinθ और cosθ में बदल लें। 90% सवाल इसी से हल हो जाते हैं। Identities (sin²θ+cos²θ=1) याद रखें।
  • Statistics
    Mean, Median, Mode के फार्मूले में \'h\' (class size) और \'cf\' (cumulative frequency) की वैल्यू बहुत ध्यान से रखें। टेबल साफ़ बनाएं।
  • Mensuration (Surface Area)
    कैलकुलेशन अंत में करें। पहले कॉमन (Common) लें और π की वैल्यू (22/7) काटना न भूलें। यूनिट (cm² vs cm³) का ध्यान रखें।
Don\'ts (Avoid These)
  • Copying Error
    प्रश्न पत्र से आंसर शीट में नंबर उतारते वक्त गलती (e.g., 6 को 9 लिख देना) सबसे आम गलती है। ध्यान दें!
  • Ignoring "Units"
    Height को \'cm\' में और Volume को \'cm³\' में न लिखना आपके 0.5 से 1 नंबर कटवा सकता है।
  • Stuck on 1 Question
    अगर कोई सवाल 5 मिनट में नहीं हो रहा, तो उसे छोड़ें और आगे बढ़ें। ईगो (Ego) पर न लें।
⏰ Ideal Time Management (Standard Math)
Section Marks Time (Max)
MCQs (A) 20 30 Mins
2 Marks (B) 10 25 Mins
3 Marks (C) 18 35 Mins
5 Marks (D) 20 50 Mins
Case Study (E) 12 20 Mins
Revision 20 Mins
✨ Believe in Yourself!

Maths is not about knowing, it\'s about doing.